Spread the love

मौदहा हमीरपुर | नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को स्व जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी करन वीर सिंह ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को स्व जनगणना की प्रक्रिया व उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है जिसके माध्यम से देश की आबादी से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाते हैं उन्होंने सभी से स्व जनगणना की प्रक्रिया को समझने तथा निश्चित दिशा निर्देशों के अनुसार सही और सटीक जानकारी दी।उन्होंने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करने और जनगणना के महत्व की जानकारी देने का आवाहन किया। गोष्टी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजलि वर्मा, दीपिका शर्मा, सुषमा सिंह, आरती देवी, आरती शिवहरे शिवानी व अन्य स्टाफ के अलावा सदर लेखपाल अवनीश कुमार मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *