राठ (हमीरपुर)। नगर के धमना रोड स्थित चौपड़ा मंदिर प्रांगण में खटीक जनकल्याण समिति युवा शक्ति संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य रूप से खटीक समाज की गरीब एवं निर्धन वर्ग की कन्याओं के विवाह के लिए आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई इस दौरान समाज को संगठित कर विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई बैठक में समाज के युवाओं ने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करना सबसे पुनीत कार्य है और इसके लिए युवा शक्ति को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी युवाओं ने एक स्वर में सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज को एकजूट रखने पर भी विचार विमर्श हुआ कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में खटीक समाज के युवा मौजूद रहे। बैठक में प्रमुख रूप से अंकित ठगेले, अमन नेक्या, अनिल खटीक, आकाश नेक्या, नीरज पटारिया, गगन माहुर, सूरज कुशमईयाँ, आयुष ठगेले, अमित माहुर, राहुल, विवेक, सोनू माधवगढ़, रिशी, मनीष जरिया बांड इरछइया, कुनाल नेक्या, प्रशान्त, शनि इरछइयाँ, नीरज, शिवम नेक्या, प्रिंस माहुर, सजल ठगेले, महेश (बन्टा), सुमित, रिषभ, सौरभ, शिवकुमार (छोटू) कोट बाजार, शिवम माहुर, बब्लू दाढ़ी, जीतेन्द्र नेक्या, करन, पियूष माहुर, शिवम ठगेले, गौरव माहुर, आकाश दाढ़ी और अंशू इरछइया सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा उपस्थित रहे।



