Spread the love

हमीरपुर। जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों को जनगणना की प्रक्रिया और स्व-गणना के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने जागरूकता कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंपों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभियान के तहत लोगों को दी जा रही जानकारी के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कैंपों के माध्यम से नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया, इसमें आवश्यक जानकारियों और जनगणना में सहभागिता के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *