मौदहा हमीरपुर। 28 नवंबर मौदहा कस्बा में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया तहसीलदार धनंजय कुमार की अगुवाई में यह जागरूकता रैली कस्बा के विद्या देवी पालीवाल इंटर कालेज से निकाली गई। जोकि कस्बा के विभिन्न मार्गों से होकर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।इस रैली में स्कूली छात्र छात्राएं अपने हाथों में मतदाता जागरूकता से सम्बंधित स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर चल रहे थे। रैली में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ ही प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा है।



