Spread the love

हमीरपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर राम प्यारे के दिशा-निर्देशन एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हमीरपुर में संविधान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्वर, एक संविधान विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों का महत्व समझाते हुए विद्यार्थियों को एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन रहा। इसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने एक साथ प्रस्तावना का वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार शुक्ला, शिक्षकगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवक (PLV) सियाराम प्रजापति एवं शिवनारायण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान के मूल सिद्धांतों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, समानता एवं बंधुता की भावना विकसित करना रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *