Spread the love

हमीरपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में आज जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों एवं तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें। भूमि विवाद एवं अन्य प्रकरणों में आवश्यकतानुसार राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे तथा निष्पक्ष ढंग से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करे जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 240 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील हमीरपुर में 64 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मौदहा में 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 का निस्तारण किया गया। तहसील सरीला में 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं तहसील राठ में 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करें तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराते हुए उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करें।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *