Spread the love

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के मराठीपुरा मीरातालाब निवासी अमर(15) पुत्र कमलेश कुमार छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे समाजसेवी मोहन बाबू द्वारा अपने सहयोगियों के साथ इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर युवक का इलाज किया जा रहा है।घायल युवक की माँ नीलम देवी ने बताया कि, उनके छत से हाईटेंशन लाईन निकली हुई है जिसकी उन्होंने शिकायत भी की है लेकिन लाईन नहीं हटाई गई।इस सम्बन्ध में जेई राजीव कुमार ने बताया कि,धीरे धीरे पोल लगवा कर केबिल डाली जा रही है लेकिन जब तक केबल न पड जाए लोग अपने घर दो मंजिले न बनवाएं लेकिन यह लोग अपने मकानों की ऊंचाई कर रहे हैँ बाकि जल्द ही बंद केबिल डाली जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *