Spread the love

राठ (हमीरपुर)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के मामले में राठ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक सत्यम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद समेत करीब 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को सपाइयों ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर काजीपुरा से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद चोपड़ा गेट के आगे मुख्य सड़क पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला पेट्रोल डालकर फूंका गया। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी और बिना अनुमति जुलूस निकालकर सड़क पर प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने बताया कि पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक और दरोगा पवन चौधरी का हाथ भी झुलस गया। मामले में मानसिंह यादव, मेराज राईन, दीपक यादव, मीरा यादव, अनिल राजपूत, गोकुल राजपूत, लल्ला यादव,सतपाल यादव, कामता राजपूत, बिमलेश अहिरवार का पति, छोटे हाफ़िज़,सुभम राठौर, प्रिन्स राजपूत, सतीश यादव समेत 14 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *