मौदहा हमीरपुर। गुरुवार सुबह उस समय हडकंप मच गया जब रेलवे कर्मचारियों ने सिजनौडा पढोरी के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना दी। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कस्बे के बाहरी ओर से निकली रेलवे लाईन में पढोरी और सिजनौडा रेलवे क्रासिंग के मध्य पिलर नम्बर 1236पर एक युवक ट्रेन से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने मृतक के शव को ट्रैक से हटा कर यातायात बहाल किया। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी हैं। वहीं मृतक की उम्र करीब पच्चीस साल बताई जा रही है।