Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आम जनमानस तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हमीरपुर जनपद के मुस्करा कस्बे के मुख्य चौराहे पर एक नुक्कड़ नाटक का भव्य मंचन किया गया कार्यक्रम में हरिशंकर आचार्य जी एवं उनकी नाट्य टीम ने अपने प्रभावी अभिनय और संवादों के माध्यम से केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी कलाकारों ने रोचक अंदाज में ग्रामीणों को बताया कि कैसे वे इन योजनाओं का सीधा लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए मेन चौराहे पर भारी संख्या में कस्बावासी एवं आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे। कलाकारों के प्रेरक अभिनय की लोगों ने जमकर सराहना की और योजनाओं की पात्रता व आवेदन प्रक्रिया के बारे में समझा। इस दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ क्षेत्र के सैकड़ों लोग भी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *