राठ (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र 229 राठ के अमूँद गांव के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने गाँव से सटे नाले पर पुल निर्माण कराने की माँग को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, अमूँद गाँव से लगा हुआ नाला पूरे वर्ष पानी से भरा रहता है, जिससे आवागमन में भारी असुविधा होती है। पुल न होने के कारण अमूँद सहित आसपास के अन्य गाँवों जैसे पहरा, भैसाय और चिल्ली का संपर्क भी प्रभावित होता है तथा रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। विशेषकर अमूँद गाँव के किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को अपने खेतों व कार्यस्थल पर जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को लंबे व कष्टदायक रास्ते से होकर दूसरे गाँवों के जरिए घूमकर जाना पड़ता है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि से नाले पर जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की पुरजोर माँग की है।
वही मोके पर पुष्पेंद्र कुमार, संतोष कुमार, खेत सिंह, लल्लू, मूलचंद, जयप्रकाश, संतराम, पवन, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार, परीछत, राहुल कुमार, रमेश चंद्र, दयाराम, बालदीन, प्रकाश, रामसिंह, आदर्श, शिवम, मुन्ना लाल, साधुराम, मुकेश, माता प्रसाद, देशराज एवं चंद्रप्रकाश सहित आधा सैकड़ा पुरुष व महिलाओ मौजूद रहे।