Spread the love

हमीरपुर -नवागत जिलाधिकारी आईएएस अशोक कुमार से बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।
भेंट के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी को दी। साथ ही जिले में मानवाधिकार संरक्षण, जनजागरूकता और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन के साथ मिलकर जनहित से जुड़े कार्यों में सकारात्मक सहयोग करने की बात कही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अंकित कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला प्रचारक पार्वती कश्यप एवं जिला सदस्य वेदकुमारी मौजूद रहीं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *