Spread the love

हमीरपुर। राठ स्थित स्वामी ब्रह्मानंद कॉलेज में समाजवादी पार्टी छात्र सभा की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव विजय यादव प्रभारी के रूप में मौजूद रहे समारोह के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को पुष्पमाला पहनाकर तथा शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और विचारों के बारे में भी जानकारी दी कार्यक्रम में महिला सभा जिलाध्यक्ष नीलम यादव, सनी यादव, विकेश यादव, आर्यन, नितेश, मनीष, छात्र सभा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व राठ प्रत्याशी चंद्रावती वर्मा, योगेंद्र यादव मसगांव, नगर अध्यक्ष हमीरपुर लल्लू निषाद, पीयूष यादव, रामदत्त नामदेव, महासचिव वैभव द्विवेदी सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान ‘मिशन 2027’ को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *