हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और स्थायी निस्तारण करने के निर्देश दिए। कई मामलों में वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी भी ली। डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर समस्या का वास्तविक समाधान किया जाए। फरियादियों को बार-बार कलेक्ट्रेट और तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने चेतावनी दी कि एक ही समस्या की तीन बार से अधिक शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



