Spread the love

राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली पुलिस ने विगत दिनों नगर के नहर बाई पास पर स्थित गैराज में हुई चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से आठ बोरियों में भरे विभिन्न मोटरपार्ट्स बरामद किए हैं।
राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि विगत 10 अक्टूबर को वादी के गैराज में चोरी हुई थी। मामले में 13 अक्टूबर को तहरीर मिलने पर थाना राठ में धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान छोटेलाल पुत्र सूरज कोरी निवासी पठानपुरा, राठ और प्रमोद उर्फ हल्के पुत्र धर्मराज राजपूत निवासी गायत्रीनगर, राठ के साथ एक बाल अपचारी का नाम सामने आया। जिसपर पुलिस ने आज बुधवार को तीनों को स्यावरी रोड से चोरी के माल सहित पकड़ लिया। बरामद सामान में एक इंजन हेड, एक डेग, एक गियर बॉक्स, दो हेड, एक टर्बो, एक टेपिट कवर, 12 वोल्ट की एक बैटरी, आठ अल्टीनेटर, छह सेल्फ स्टार्टर, दो छोटी-बड़ी टूलकिट, एक मेन फ्लू और तीन साइलेंसर शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश प्रसाद, कांस्टेबल मनोज सिंह, श्यामसुंदर और निर्भान सिंह शामिल रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *