राठ (हमीरपुर)। आज अनुसूचित जाति/ जनजाति आयोग के सदस्य ने नगर पालिका परिषद में पहुंच चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।
एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेशचंद्र कुण्डे ने नगर पालिका में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से संवाद के दौरान उनसे जातिगत भेदभाव, उनके कार्य के दौरान सार्वजनिक उपेक्षा तथा उनके साथ आर्थिक व जातिगत शोषण संबंधी जानकारी ली। जहां कर्मचारियों ने उनके साथ ऐसा किसी भी प्रकार का भेदभाव न होने की बात कही। इसके बाद श्री कुण्डे ने उन्हें बताया कि सरकार द्वारा विशेष कर योजनाएं चतुर्थ श्रेणी के गरीब व्यक्तियों के लिए ही चलाई जा रही है। जिसकी जानकारी वे जिला समाज कल्याण अधिकारी या संबंधित वेबसाइट में जाकर आसानी से जान सकते हैं और इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, प्रधान लिपिक विजय कुमार, सभासद जीतेंद्र चौबे, सफाई निरीक्षक मोहित शर्मा उर्फ जोन्टी, मोनू उपाध्यक्ष, आशु मिश्रा आदि सहित अनेकों सफाई कर्मी मौजूद रहे।