Spread the love

मुस्करा हमीरपुर | हमीरपुर के मुस्करा कस्बे में रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक के आगमन पर कस्बा मुस्करा में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
सपा जिला उपाध्यक्ष विकास राजपूत और सपा नेता वसीम बेग के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्रभर से पहुंचे करीब आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने राहुल लोधी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक राहुल लोधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा, “मौजूदा सरकार की नीतियों से तंग आकर भाजपा और बसपा के सैकड़ों कद्दावर नेता व कार्यकर्ता लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।”
लोधी समाज के रुख पर बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश का पूरा लोधी समाज मजबूती से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ खड़ा है और आने वाले चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत तय करेगा इस दौरान जगत राज राजपूत, विपिन राजपूत, राजेश सिंह उर्फ छुट्टन राजपूत, बीरबल चौधरी, प्रभुदयाल राजपूत, राजीव यादव, प्रेमसिंह यादव, ऐझी के पूर्व प्रधान डालचंद्र श्रीवास, मनप्यारे निषाद, लालता सिंह खंगार, विष्णु प्रजापति, नवाजिश खान, वारिश मंसूरी और सुधीर यादव सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *