मौदहा हमीरपुर। रविवार से शुरू हुई शारदीय नवरात्रि में उमडने वाली भीड़ को लेकर कस्बे में भारी वाहनों को दिन में निकलने की अनुमति नहीं है।
रविवार से शुरू हो रहे सनातन संस्कृति के महान पर्व शारदीय नवरात्रि में सडकों में उमडने वाली भीड़ को लेकर मुख्य सडक से भारी वाहनों का दिन में और भीडभाड के समय प्रवेश निषेध किया गया है। साथ छोटे वाहनों को स्टेशन जाने के लिए वाया रहमानिया कालेज, खानकाह होकर निकाला जाएगा।