Spread the love

हमीरपुर – समाजवादी पार्टी को जिले में मजबूती देते हुए पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद के साथ बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अच्छेलाल निषाद ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई
इसी क्रम में सपा कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती भी मनाई गई। जिलाध्यक्ष इदरीश खान सहित उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने जयप्रकाश नारायण के लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। वहीं, महाराजा अग्रसेन के समानता, सामाजिक समरसता और सेवा के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरनारायण निषाद, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मिस्बाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान, पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी युगांक मिश्रा, नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र यादव लकी, जिला सचिव सैयद उमर, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रिजवान खान, पूर्व चेयरमैन मैयाराम श्रीवास, अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव राजेश श्रीवास, युवजन सभा के प्रदेश सचिव बीटू यादव, शारदा श्रीवास, प्रदीप क्रिस वर्मा, राजा यादव, मुकीम खान, शैलेश यादव, रवि यादव एडवोकेट, जगमोहन यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कुशल कुमार, फूल सिंह निषाद, धीरज कुमार निषाद, रामावतार फौजी, जीसी निषाद, रंजीत निषाद, गयादीन, अमित निषाद, बच्चा राम निषाद, रामजीवन निषाद, रमाकांत निषाद, जितेंद्र निषाद एडवोकेट, अजय निषाद सभासद, राम प्रकाश निषाद, चंद्र किशोर निषाद प्रधान और देवी दयाल निषाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *