हमीरपुर | हमीरपुर-महोबा के पूर्व सांसद स्वर्गीय राजनारायण बुधौलिया उर्फ रज्जू महाराज की पाँचवीं पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए हमीरपुर के युवाओं द्वारा वृद्धाश्रम, हमीरपुर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को फल केला, सेब, बिस्किट आदि सामाग्री वितरित कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह एवं आत्मीयता व्यक्त की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी उपस्थित रहे। सौरभ मिश्रा ने बताया कि स्वर्गीय रज्जू महाराज की स्मृतियाँ सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेंगी। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह सेवा कार्य उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का एक विनम्र प्रयास है, वृध्दजनों के बीच फल वितरण कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके साथ कुछ आत्मीय पल बिताने का अवसर मिला है।वहीं सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी ने कहा कि रज्जू महाराज की स्मृति को नमन करते हुए हम सभी ने सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी, सौरभ मिश्रा एडवोकेट, आमन सक्सेना, अजय विश्वकर्मा सहित कई नगरवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान फल वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी न करके विशेष परंपरा की शुरुआत की गई।