राठ (हमीरपुर)। बीते दिन एसडीम क्षेत्र के मवई गांव पहुंच अत्यधिक बरसात से बर्बाद हुई फसल की उपज की जांच हेतु क्रॉप कटिंग कराई। इस कटिंग के माध्यम से किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने में सहायता मिलेगी।
एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि पिछले दिनों नगर क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की खरीफ की फसल बर्बाद हो गई थी। जिसपर उन्होंने किसानों को बर्बाद फसल का सही मुआवजा दिलाने हेतु क्राप कटिंग कराई है। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग फसल की उपज का सटीक अनुमान लगाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेत के एक निश्चित हिस्से की कटाई और वजन करने की एक प्रक्रिया है। इसका उपयोग मुख्य रूप से सरकार और बीमा कंपनियों द्वारा फसल उत्पादन का आकलन करने और कृषि बीमा के दावे तय करने के लिए किया जाता है।