सुमेरपुर हमीरपुर । ग्राम पंचायत बिरखेरा में गलियों की दशा खराब होने से गांव के नौनिहाल निशुल्क चल रही कोचिंग में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीण दो वर्षों से रास्ता बनवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
बिरखेरा गांव में स्वतंत्र कोचिंग सेंटर दो वर्षों से संचालित है। यहां पर गांव के छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। लेकिन कोचिंग जाने वाला रास्ता खराब होने से छात्र-छात्राओं को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव निवासी रोहित प्रजापति ने बताया कि वह दो वर्षों से रास्ता बनवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन समाधान आज तक नहीं हो सका है। पंचायत के प्रशासक अशोक कुमार यादव ने बताया कि आगे की तरफ ऊंचाई होने के कारण रास्ते में पानी का ठहराव हो रहा है। इससे कीचड़ पैदा हो जाता है। सीसी बनाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। बजट आने पर इसको प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।