Spread the love

मुस्करा हमीरपुर | भारतीय जनता पार्टी की मासिक मण्डल बैठक मण्डल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रवासी अखिलेश नाथ दीक्षित उपस्थित रहे बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित ने आगामी स्नातक (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क में जुटने का आह्वान किया उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी की रीढ़ हमारे निष्ठावान कार्यकर्ता हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से पूरी ताकत झोंकनी होगी, ताकि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी सरकार बनाई जा सके मण्डल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया ने सभी पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने और आपसी समन्वय से संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया बैठक के अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिसके उपरांत बैठक का विधिवत समापन हुआ बैठक में जिला महामंत्री निर्वेंद्र सिंह ,जिला मंत्री दिग्विजय पाठक, मण्डल प्रभारी अरुण कुमार राजपूत ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण राजपूत वरिष्ठ नेता करन सिंह राजपूत ,पूर्व मंत्री कुबेर राजपूत , वरिष्ठ नेता अशोक शिवहरे , मण्डल महामंत्री शैलेन्द्र अवस्थी, भूपेन्द्र राजपूत,किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह राजपूत,पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज राजपूत,मण्डल उपाध्यक्ष जयदीप सक्सेना,मण्डल मीडिया प्रभारी अनिल खटीक इसके साथ ही सभी शक्ति केंद्र संयोजक, मण्डल के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *