Spread the love

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव के दूसरे चरण में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को मौदहा और उरई के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें मौदहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उरई को 6-0 से करारी शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया मुकाबले के मुख्य अतिथि नेशनल ग्रेनाइट के ऑनर जुबैर जहांगीर उर्फ भोला भाई ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और मैच का शुभारंभ कराया। 30-30 मिनट के दो हाफ में खेले गए मुकाबले में मौदहा की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में लगातार दो गोल दागकर उरई की टीम पर दबाव बना लिया। वहीं दूसरे हाफ में भी मौदहा के खिलाड़ियों ने चार और गोल कर मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 6-0 से जीत दर्ज की टूर्नामेंट का एक और मुकाबला फतेहपुर और हमीरपुर की टीमों के बीच खेला गया। जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। मुकाबले में रेफरी की भूमिका अहमद ने निभाई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बीतू बादशाह, इरशाद लाला, मंगू भैया, अख्तर मास्टर, राजू मेंबर, शमशाद नबी, भैया गुल सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *