राठ (हमीरपुर) | धमना रोड स्थित चौपड़ा मंदिर परिसर में खटीक जनकल्याण समिति युवा शक्ति संगठन की बैठक संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अंकित ठगेले को अध्यक्ष चुना गया बैठक का शुभारंभ वरिष्ठ एडवोकेट हरनारायण ठगेले, दयाराम ठगेले, रमेशचन्द्र ठगेले, रामसेवक गोहांड, सुरेश कुमार व बलराम समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज के आराध्य महापुरुष श्री खटवांग महाराज और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान समाज की कन्याओं के लिए आगामी समय में सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने के विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई बैठक में सभी की सहमति से घोषित कार्यकारिणी में अमन नेक्या, गगन माहुर और अमित माहुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है कोषाध्यक्ष पद पर अनिल खटीक बिहूँनी, शनि इरछइयाँ व नीरज पटारिया जबकि आकाश नेक्या, कुनाल नेक्या व प्रशान्त को सचिव चुना गया है और राहुल, सूरज कुसमईया, आयुष ठगेले व ऋषि को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मनीष जरिया, छोटू इरछइया, विवेक, सोनू माधवगढ़ और सौरभ माहुर को मंत्री और मीडिया प्रभारी के रूप में शिवम नेक्या, प्रिंस माहुर, सजल ठगेले व टिन्कू पीपर को मनोनीत किया गया है। वहीं, ऑडीटर की जिम्मेदारी महेश (बन्टा), सुमित, रिषभ, शिवकुमार (छोटू) कोट बाजार, शिवम माहुर, बब्लू दाढ़ी, जीतेन्द्र नेक्या, करन, पियूष माहुर, शिवम ठगेले, गौरव माहुर, आकाश दाढ़ी और अंशू इरछइया को सौंपी गई है अंत में वरिष्ठजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और समाज हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया।



