Spread the love

हमीरपुर | समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में बहुजन समाज के महानायक एवं सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों और दलितों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में समानता और सम्मान स्थापित करने के लिए समर्पित किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता, भाईचारे और अधिकारों की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
इस अवसर पर सैयद मिसबाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नईम खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, मौदहा के पूर्व चेयरमैन रामकिशोर श्रीवास उर्फ मामा, युगांक मिश्रा, दीप कुमार नामदेव, नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र यादव लकी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रिजवान खान, जिला सचिव सैयद उमर, सुधीर निषाद और सभासद सुभान कुरैशी सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *