Spread the love

मुस्करा, हमीरपुर। विकासखंड मुस्करा के ग्राम शिवनी स्थित सचिवालय में राहत कार्य के लिए रुके 37वीं वाहिनी के राहत दल के एक आरक्षी की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्करा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया 37वीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार ने बताया कि आरक्षी दीपक कुमार पुत्र हीरा सिंह को गुरुवार शाम से ही पेट दर्द और दस्त की शिकायत थी। उसे हल्की खांसी भी आ रही थी। रात में उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, लेकिन उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। शुक्रवार सुबह जब राहत दल के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी हुई तो वे तत्काल उसे सीएचसी मुस्करा ले गए।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फोन पर मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षी दीपक कुमार की हालत अब ठीक है और खतरे की कोई बात नहीं है। उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *