Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज नगर के बारह खम्भा चौराहा के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा व उनके खान-पान सहित अन्य मामलों में ध्यान दिए जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
एसडीएम राठ चित्रा निर्वाल ने आज निरीक्षण के दौरान छात्राओं की शैक्षिक व्यवस्था, उनके खानपान, रहन-सहन सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने विद्यालय स्टाफ से छात्राओं को बैड टच व गुड टच के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की सलाह दी। साथ ही विद्यालय में साफ सफाई, सीसीटीवी कैमरे व अभिभावकों के मिलने-जुलने वाले रजिस्टर को दुरुस्त रखने को कहा।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार त्रिपाठी व विद्यालय की वार्डन अलका प्रजापति सहित अन्य स्टाप मौजूद रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *