Spread the love

राठ (हमीरपुर)। बीती शाम भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष व जिला महासचिव ने वृद्धा आश्रम पहुंच वृद्धो को भोजन करा अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान वृद्धो के स्वास्थ्य का परीक्षण भी कराया गया।
बीती शाम भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गिरीश शरण बुधौलिया व जिला महासचिव कामेश गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर नगर के मुहल्ला पठानपुरा में स्थित संजीवनी वृद्धा आश्रम में पहुंचकर वृद्धो को भोजन करा उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले व्यापारियों वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य टीम को बुलाकर वृद्धो का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर इत्यादि जांच भी कराईं।
इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, बुंदेलखंड क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रशांत बुधौलिया उर्फ गुड्डन महाराज सहित अनेको व्यापारी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *