Spread the love

राठ (हमीरपुर)। कस्बे के अतरौलिया मोहल्ले में पिता की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी की पटिया भी बरामद कर ली है। इस हृदयविदारक घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।जानकारी के अनुसार मोहल्ला अतरौलिया निवासी 65 वर्षीय शिवराम चौधरी का मंगलवार 16 जून की शाम किसी बात को लेकर अपने पुत्र नरेश चौधरी से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान नरेश ने लकड़ी की पटिया से अपने पिता के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव टोला खंगारन, थाना चिकासी ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की दूसरी पत्नी सुदामा ने अपने सौतेले पुत्र नरेश चौधरी के खिलाफ कोतवाली राठ में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि सुदामा की तहरीर के आधार पर थाना राठ में धारा 105 बीएनएस के तहत नरेश चौधरी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को आरोपी को बीएनबी डिग्री कृषि फार्म के कॉर्नर, पनवाड़ी रोड स्थित यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी की पटिया बरामद कर ली गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में निरीक्षक अपराध देवेंद्र कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी रावेन्द्र सोनकर एवं आरक्षी राहुल यादव शामिल रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *