राठ (हमीरपुर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर वन विभाग के रेंजर ने अपने अधीनस्थों को प्रतिदिन योग का प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर दिया है। जिससे वह योग करके निरोगी हो अपने दायित्वों का भली-भांति प्रकार से निर्वहन कर सकें।
राठ रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रतिदिन कपालभाति, अनुलोम विलोम, मयूरासन सहित अन्य प्रकार के योगों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। ताकि उनके कर्मचारी स्वस्थ रहकर अपने दायित्वों का सही निर्वहन कर सकें।
