Spread the love

राठ (हमीरपुर)। क्लब प्रेरणा के द्वारा सेठ छोटे लाल ऐकेडमी मै पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्री गणपति जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । इस दौरान क्लब ने विगत वर्षों के कार्यक्रम की रिपोर्ट सभी के साथ साझा की।
क्लब अध्यक्ष अल्पना गुप्ता द्वारा सभी पत्रकार बंधुओं के लिए स्वागत संबोधन किया। नीलम कौशल के द्वारा ध्वज वंदना प्रस्तुत की गई। सारिका मिश्रा ने विगत वर्ष के कार्यक्रमों की सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस मौके पर उपस्थ्तिा लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। क्लब द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत पढ़ाई हेतु बेटियों को गोद लिया। निर्धन बालिका के विवाह में सहयोग किया, कन्या भोज, पितृ पक्ष पर वृद्धाश्रम में भोज, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं शिक्षक सम्मान समारोह समय समय आयोजित किये गये। कार्यक्रम मै क्लब प्रेरणा अध्यक्ष अल्पना गुप्ता, सचिव पूजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रद्धा सिंह, दीपाली आर्य, अनीता कौशल,नीलम कौशल,ज्ञानका अग्रवाल,डॉ हेमलता गुप्ता,गुंजन नगायच, सारिका मिश्रा,अमृता शिवहरे, उपमा बुधौलिया, शुचि शर्मा, संगीता अग्रवाल, अंजली गुप्ता अनामिका बुधौलिया सविता बुधौलिया आदि क्लब मेंबर उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed