Spread the love

राठ (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जो समय समय पर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमीरपुर जनपद की रात तहसील में प्रस्तावित द्वारी को लेकर आज अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने राठ स्थित ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने हेलीपैड, जनसभा स्थल, वीआईपी आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, यातायात संचालन तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, वीआईपी सुरक्षा, संचार व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी अधिकारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।इस अवसर पर राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मृगांश शेखर पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल अनूप सिंह व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, विद्युत एसडीओ सत्येंद्र कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *