राठ/हमीरपुर। पठानपुरा में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कपूरी गुप्ता के आवास पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बूथ अध्यक्षों की बैठक भी संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र ठेगले (शक्ति केंद्र संयोजक, पठानपुरा), रामजी (शक्ति केंद्र संयोजक), शिवकुमार,आर्य आनंद कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, दृढ़ोमर वैश्य समाज राठ), यशोवर्धन बृजेंद्र शुक्ला (बूथ अध्यक्ष, पठानपुरा), रमेश चंद्र राजपूत बाबू जी शंकरलाल मुखिया अमूँद , राहुल कुमार सोनी (महामंत्री, पठानपुरा), दीपक कुमार सोनी (महामंत्री, भाजपा राठ), भागवत गुप्त। कपूरी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा महेंद्र शर्मा (नगर अध्यक्ष), आराधना राजपूत (जिला उपाध्यक्ष), राजेंद्र गुप्ता ‘आजाद’, मुकेश गुप्ता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुना। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और समाज सेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। अंत में जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
