राठ (हमीरपुर)। स्थानीय दीवान शत्रुघन सिंह इण्टर कालेज, में आज परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करने वाले मेधावियों को एवं खेलकूंद मंे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विक्रांत नगायच वैलफेयर ट्रस्ट द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया और अपनी पढ़ाई के लिए उन्हें स्कालरशिप प्रदान की गई। पुरस्कार पाकर बच्चे बेहद खुश दिखाई दिये।
कस्बे के दीवान शत्रुघन सिंह इण्टर कालेज (जीआरवी कालेज) में अध्ययनरत मेधावी बच्चों को विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर विक्रांत नगायच वैलफेयर ट्रस्ट द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्नल जयन्त नगायच ने बताया कक्षा 9 में प्रथम अतुल कुमार पुत्र रामसहोदर, आरती पुत्री संतोष कुमार, कक्षा 11 में प्रथम अंशुल पुत्र राम सहोदर निखत परवीन पुत्री मुहम्मद जमाल खेलकूंद में बेहतर प्रदर्शन करने पर कक्षा 12 कला वर्ग के सत्यम पुत्र कढ़ोरी गुप्ता, रोहिनी पुत्री राजकुमार, कक्षा 10 के चंद्रशेखर पुत्र रामसिंह, एवं रुबी पुत्री हकीम को सम्मानित कर उनके शिक्षण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रत्येक छात्र को ट्रस्ट द्वारा प्रतिमाह 15 सौ रुपया एक वर्ष के 18 हजार रुपया प्रदान किये गये। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्र-छात्राऐं मौजूद रही।
