Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में अधीक्षक ने अपने स्वास्थ केंद्र की नर्सों के साथ केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने उन्हें उनके समर्पण, सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार यादव ने बताया कि यह दिवस प्रत्येक वर्ष 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। जिन्हें आधुनिक नर्सिंग की जननी माना जाता है। उन्होंने बताया कि नर्स दिवस मनाने का उद्देश्य नर्सों की मेहनत, समर्पण, सेवा भावना एवं करुणा का सम्मान करना है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान देना। उन्होंने बताया कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं। वे मरीजों की देखभाल, आपातकालीन सेवाओं, स्वास्थ्य शिक्षा एवं मरीजों तथा उनके परिजनों को मानसिक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस दौरान डॉ. कनिष्क माहौर, फार्मासिस्ट विवेक गुप्ता,स्टाफ नर्स रेनू अग्रवाल, आरती, निधि, शिल्पी, गीता, सपना सोनी, रीमा, प्रीति वर्मा, नाज़िश, समृद्धि, प्रियंका, अनमोल, अजय, एवं संतोष आदि उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *