Spread the love

राठ (हमीरपुर)। नगर की तहसील भवन में स्थित एसडीएम कार्यालय में अपनी समस्या का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे फरियादियों को शरबत पिलाया। शरबत पीकर लोगों ने राहत की सांस ली।
आज एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार ने इंसानियत की मिशाल कायम करते हुए इस भीषण गर्मी व लू के थपेडों के बीच अपनी समस्या का निदान हेतु प्रार्थना पत्र लेकर आये फरियादियों को उन्होंने अपने हाथों से ठंडा शरबत पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाई। एसडीएम ने कहा एक अधिकारी होने से पहले वह इंसान हैं, इसलिए हर व्यक्ति में इंसानियत होनी चाहिये। क्यों नर सेवा ही नारायण सेवा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *