Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। हमीरपुर-कानपुर-सागर राजमार्ग-42 पर सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। मुस्करा कस्बे से करीब 8 किलोमीटर दूर खड़ेही गेट के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गरौठा निवासी एलएलबी छात्र और उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जानकारी के मुताबिक, गरौठा निवासी सत्यम शर्मा (22) पुत्र हरिओम शर्मा, अपने ममेरे भाई दीपांशु पुत्र हेमंत (निवासी बागीपुरा जतारा) के साथ मोटरसाइकिल से हमीरपुर जा रहा था। सत्यम हमीरपुर लॉ कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा देने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि सत्यम अपने पिता का इकलौता पुत्र है और उसकी एक बहन है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खड़ेही गेट के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे सत्यम शर्मा हेलमेट न पहने होने के कारण सिर, जबड़े और सीने में जानलेवा चोटें आई हैं दीपांशु के शरीर में कई हिस्सों में गंभीर चोटें लगने के कारण दीपांशु की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों और डायल-112 पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले जाया गया। यहाँ डॉ. संतोष कुमार राजपूत ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।दुर्घटना के बाद सत्यम के मोबाइल पर उसके एक मित्र का फोन आने पर पुलिस ने उसे घटना की जानकारी दी। मित्र के जरिए परिजनों का नंबर मिला, जिसके बाद उन्हें सूचित किया गया। खबर मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे तुरंत उरई से मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए मुस्करा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *