Spread the love

राठ (हमीरपुर)। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें आईं 106 में 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें अवैध कब्जा और बिजली पानी की रही।
संपूर्ण समाधान दिवस में नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी राजकुमारी, सोनम, अंजुम, जमीला चंद्रकली, सुमितरानी ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा मीटर बदलकर नया मीटर लगवाया गया है। बिजली की कम खपत होने के बाद भी बिल अधिक आ रहा है। जिससे वह लोग बिल देने में असमर्थ हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया स्मार्ट मीटर अलग कराकर बिल सही कराया जाए। इसी प्रकार बसेला गांव निवासी भरत कुमार पुत्र मानिकचंद्र ने गेहूं की फसल में जबरन आग लगने, सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी कंचन ने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित व उत्पीड़न करने, सिकरौंधा गांव निवासी आरत सिंह ने पानी की टंकी से घरों में नल कनेक्शन करायें जाने की शिकायत की है। इस दौरान डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ गीतम सिंह, उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार, नायब तहसीलदार सुभाष, कोतवाल अनूप सिंह, मझगवां थाना कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह, चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल सहित आलाधिकारी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *