Spread the love

राठ (हमीरपुर)। उ0प्र0 प्रांतीय सेवा की प्रशासनिक अधिकारी चित्रा निर्वाल ने आज राठ स्थित अपने कार्यालय में पहुँच उपजिलाधिकारी पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार संभालने पर वह राठ तहसील की पहली एसडीएम बन गयी है।
मूल रूप से बिजनौर निवासिनी एसडीएम चित्रा निर्वाल एनआईटी से इंजीनियरिंग स्नातक है और 2022 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने पदभार संभालने के बाद बताया कि वह राठ नगर क्षेत्र में अराजकता को समाप्त करने के साथ-साथ ही उनकी प्राथमिकता नगर से अतिक्रमण को खत्म कर यातायात व्यवस्था सुचारु करने की रहेगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *