Spread the love

हमीरपुर – समाजवादी पार्टी कार्यालय हमीरपुर में शनिवार को जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेघनाथ खंगार के संगठन के प्रति योगदान की सराहना करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
इस मौके पर दलजीत खंगार (जिला कार्यकारिणी सदस्य), लाला प्रधान (जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), युगांक मिश्रा (पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष), हरनारायण निषाद (जिला उपाध्यक्ष), जय सिंह खंगार, पप्पू खंगार, सैयद उमर (जिला सचिव), राघवेन्द्र यादव ‘लकी’ (नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी), रिजवान खान (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा), जगमोहन यादव (सेक्टर प्रभारी), बृजकिशोर खंगार, रजा हुसैन, सुभान कुरैशी, सोमेंद्र सिंह खंगार, जगत सिंह खंगार, आशु सिंह खंगार, बबलू सिंह खंगार, जगरूप निषाद, सागर सिंह राजावत, योगेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित साथियों द्वारा मेघनाथ खंगार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *