Spread the love

राठ हमीरपुर – थाना राठ क्षेत्र के ग्राम मवई में रविवार दोपहर पारिवारिक विवाद के दौरान एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को करीब 2 बजे ग्राम मवई में शोभारानी पत्नी स्वर्गीय रामदीन राजपूत (उम्र लगभग 80 वर्ष) की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के पारिवारिक नाती गजेन्द्र राजपूत ने आपसी विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर थाना राठ पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी गजेन्द्र राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी जारी है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *