Spread the love

राठ (हमीरपुर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) राठ में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में राजस्थान के अलवर स्थित श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड ने विभिन्न ट्रेड के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी की रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के बाद 35 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर नौकरी मिलने की खुशी साफ नजर आई। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि जतलदीप पारिक, संस्थान प्रभारी राहुल अवस्थी, ट्रेनिंग प्रभारी हरे कृष्ण, आशीष सिंह, पूजा आयुषी सहित संस्थान के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। संस्थान प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *