राठ (हमीरपुर)। कस्बे के रिटायर्ड कानूनगो परशुराम सोनी (सूपा वाले) के पौत्र प्रत्यक्ष सोनी, स्वर्गीय अमित सोनी (रानू) के पुत्र, का NEET परीक्षा के माध्यम से एमबीबीएस (MBBS) में चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। प्रत्यक्ष सोनी की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अशोक सोनी (दादाजी), अवधेश जड़िया, प्रभात सोनी, शिवा सोनी, रजनी सोनी (माता), नीलम कौशल, साक्षी, शुभी सहित समस्त परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अपनी सफलता पर प्रत्यक्ष सोनी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके गुरुजनों के मार्गदर्शन, माता-पिता के आशीर्वाद और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं परिवार को देते हुए आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
