Spread the love

राठ (हमीरपुर)। पिछले दिनों राठ विधानसभा क्षेत्र की सरीला तहसील में हुई ओलावृष्टि से लगभग दो दर्जन गांव के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने कृषि मंत्री को ज्ञापन देकर किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की मांग है।
क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि उनके क्षेत्र का अधिकांश किसान विगत कई वर्षों से अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखा की मार झेल रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई है। अभी पिछले दिनों भी उनके विधानसभा क्षेत्र की सरीला तहसील में ओलावृष्टि होने से लगभग दो दर्जन गांवों के किसानों कि फसले बर्बाद हो गई है। जिसको संज्ञान में लेकर उन्होंने एसडीएम सरीला बलराम गुप्ता के साथ खेतों का स्थल निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *