राठ हमीरपुर – रामबाग प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्काई सिटी स्टार्स और JMK 11 आमने-सामने रहे। JMK 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 87 रन बनाए, जिसमें प्रशांत यादव ने 23 रनों का योगदान दिया। स्काई सिटी की ओर से मिथुन और विपिन ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में स्काई सिटी स्टार्स ने बिना कोई विकेट खोए 8.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आकाश ने 49 और सोनू ने 23 रन बनाए। आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सुख सिंह यादव उपस्थित रहे। दूसरे मैच में स्काई सिटी स्टार्स और अल कछ्वा स्टार्स के बीच मुकाबला हुआ। स्काई सिटी ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 97 रन बनाए, जिसमें आकाश (30), आशिफ (21) और सोनू (29) ने अहम पारियां खेलीं। अल कछ्वा स्टार्स की ओर से प्रिंस ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए अल कछ्वा स्टार्स ने 8.5 ओवर में 6 विकेट से मैच जीत लिया। जिगर ने शानदार 50 रन बनाए, जबकि अंशु ठाकुर ने 23 रनों का योगदान दिया। सऊद बेग ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिगर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
