राठ (हमीरपुर)। आज नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में एच पी वी टीका करण का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत व नगर पालिका अध्यक्ष श्री निवास बुधौलिया ने फीता काटकर किया है। इस दौरान स्वास्थ केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ0 अरविंद कुमार यादव ने अपील की कि वे अपने पात्र बच्चों/किशोरियों को एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने एचपीवी एवं टीके का संक्षिप्त परिचय बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो आगे चलकर गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर का प्रमुख कारण बन सकता है।
यह टीका एक सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित उपाय है। जो इस कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह टीका 14–15 वर्ष की किशोरियों को लगाया जा रहा है।इसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। टीका इंट्रामस्क्युलर रूप से कंधे (डेल्टॉइड मांसपेशी) में, अन्य इंजेक्शन की तरह ही लगाया जाता है। यह पूर्णतः सुरक्षित है। अतः किसी प्रकार की घबराहट या डर की आवश्यकता नहीं है। टीकाकरण अभिभावक की सहमति से किया जा रहा है। उन्होंने स्लोगन के माध्यम से बताया कि “आज का टीकाकरण, कल का सुरक्षित जीवन”, “एचपीवी वैक्सीन अपनाएं, सर्वाइकल कैंसर को दूर भगाएं”, “स्वस्थ बेटी, सुरक्षित भविष्य”।
इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा, अमर सिंह बाबा, देवेंद्र सिंह राजपूत, अजय सिंह राजपूत, विवेक गुप्ता, डॉ. कनिष्क माहौर, डॉ. सुरभि, डॉ. डी.एस. वर्मा, मोहित, सिस्टर सुषमा, समृद्धि, बी.एन. नगर सहित अन्य अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।
