Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर) | हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बसवारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवती ने पिता की फटकार से नाराज होकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। युवती की हालत बिगड़ते ही परिजनों में हड़कंप मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसवारी गांव निवासी रमेश चन्द्र राजपूत की पुत्री आकांक्षा (24 वर्ष) को मंगलवार उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। पिता की डांट युवती को इतनी नागवार गुजरी कि उसने आवेश में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
कुछ ही देर बाद जब आकांक्षा की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियाँ होने लगीं, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुँचे ड्यूटी पर तैनात डॉ. संतोष कुमार ने तत्काल युवती का प्राथमिक उपचार शुरू किया हालांकि, युवती की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई थी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि जहरीले पदार्थ का असर शरीर में ज्यादा होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *