Spread the love

हमीरपुर । जनपद में बुधवार को अधिवक्ता संघ ने सांकेतिक हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया और मिर्जापुर में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए हत्यारोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। बताया गया कि 12 अप्रैल को मिर्जापुर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को अलग ज्ञापन सौंपकर हमीरपुर निवासी अधिवक्ता देवी प्रसाद यादव की 6 मार्च को हुई आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस मामले में कुछ लोगों की संदिग्ध भूमिका है, जिनसे पूछताछ कर गिरफ्तारी की जानी चाहिए। अधिवक्ता संघ के महामंत्री अश्वनी प्रजापति ने कहा कि इस घटना से प्रदेश भर के वकीलों में रोष और भय का माहौल है। उन्होंने सरकार से जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *