Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर) | संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मुस्करा कस्बे में उत्सव का सैलाब उमड़ पड़ा। डॉ. अंबेडकर युवा सेवा समिति एवं भारती समाज युवा ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला डॉ. अंबेडकर विद्यालय से शुरू हुई इस विशाल शोभायात्रा ने पूरे कस्बे को नीले रंग के उत्साह में सराबोर कर दिया। जुलूस की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है सबसे आगे ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते 50 से अधिक घोड़े आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे डीजे, बैंड-बाजा और भांगड़ा नृत्य की टोली के साथ युवा जमकर थिरके बाबा साहब के जीवन को दर्शाती आकर्षक झांकियां और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया शोभायात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गुदरिया बाबा, डाकखाना तिराहा, बंडवा रोड, इटकीरी तालाब, कालका देवी मंदिर, ब्लॉक परिसर, प्रेम नगर, चरखारी रोड स्थित जीईसी इंटर कॉलेज, मुख्य चौराहा और गल्ला मंडी होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई शोभायात्रा से पूर्व विद्यालय में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन, समाज के प्रति उनके योगदान और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्र के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया समिति अध्यक्ष शंकर भारती, प्रमोद कुमार भारती, रामसेवक, अजय भारती, राज भारती, दीपेंद्र भारती, राजू भारती, किशन, जयपाल रेड्डी, भूपेंद्र, भूषण भारती, गौतम, राजेंद्र नेता, राकेश आचार्य, राजू आचार्य, धर्मेंद्र, प्रेमसागर, अजय, हरिशंकर, उमेश भारती, मुकेश, रब्बा बाबा सहित भारी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की सक्रियता के चलते पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *